धारदार हथियार लहराने वाले दो आरोपी गए जेल

दुर्ग। धमधा नाका मंडी में धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा धमकाने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से एक-एक बटन दार स्टील का धारदार हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र पांडेय उर्फ़ चिंटू निवासी तितुरडीह एवं सोहेल खान उर्फ बाबू निवासी केजीएन चौक केलाबाड़ी दोनों भी धारदार चाकू लहरा कर सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन कर रहे थे
इससे आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *