दुर्ग। अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। अंजोरा चौकी में प्रार्थी गोपाल निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह आबादी पारा महमरा निवासी है और मजदूरी का काम करता है। 28 जून की रात को 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सी जी 07 ए एक्स 9334 को प्रतिदिन की तरह लॉक करके अपने घर के सामने खड़ी करने के बाद वह पर सो गया था। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है।
कोतवाली थाना मे चरोदा भिलाई थाना पुरानी भिलाई निवासी प्रार्थी तुषार कुमार वैद्य ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह प्राइवेट काम करता है। अपने छोटे भाई प्रशांत कुमार वैद्य की होंडा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल सीजी 07 ए एक्स 8268 को लेकर वह जिला पंचायत दुर्ग में स्टाम्प पेपर लेने के लिए गया हुआ था। मोटरसाइकिल को उसने जिला पंचायत दुर्ग के में गेट के सामने लॉक करके खड़ी कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी ड्रीम युगा मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत 20,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।