दुर्ग, 1 जुलाई 2026। पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए दुर्ग शहर से श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का पवित्र प्रतीक है। श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की गई।
यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में जय भोले, पापा राव, आर. वासुदेव, रनवीर सिंह, हरीशचंद्र दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय उपाध्याय, बी. खुशी, भारती नियाल, राम सोना, अनुज जैन, दुर्गा प्रसाद, विष्णु शर्मा, ए. राहुल, दिनेश यादव, बी. श्रीनिवास राव, हरीश देशमुख, गुनेश्वर, गौतम यादव, हेमचंद यादव एवं उज्ज्वल यादव शामिल हैं।
इस अवसर पर पिछले 10 वर्षों से लगातार श्री अमरनाथ यात्रा कर रहे पंकज यादव, ऋषि साहू एवं संतोष तिवारी ने श्रद्धालुओं को यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव साझा करते हुए सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से देश, प्रदेश एवं दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति तथा सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करने का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सकुशल वापसी की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी।
