दुकान से कमीशन के आधार पर शराब लाकर बेचने वाले गिरफ्तार

दुर्ग। अवैध शराब बिक्री एवं शराब दुकान से कमीशन पर शराब उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 24,200 रुपए कीमत की 242 पौवा देशी मसाला शराब एवं स्कूटी जब्त की गई है। उक्त कार्रवाई जामुल पुलिस एवं एसीसीयु की टीम ने की है। पूछताछ में देशी शराब दुकान जामुल के सुपरवाइजर द्वारा कमीशन पर शराब उपलब्ध कराना पाया गया, जिसके तहत उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 12 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब रखकर जामुल नंदनी रोड स्थित बीके कंपनी के पास बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयु की टीम ने घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगे परंतु पुलिस ने कड़ी घेराबंदी करते हुए आरोपियों को पकड़ा। आरोपी गण अजय कुमार एवं अनिल विश्वकर्मा निवासी राजीव नगर खुर्सी पार के कब्जे से 242 देशी शोले मसाला एवं स्कूटी सी जी 07 बी वी 1464 जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों में स्वीकार किया कि उक्त शराब देशी शराब दुकान जामुल के सुपरवाइजर डागेश साहू निवासी शांति नगर कुम्हारी से कमीशन के आधार पर प्राप्त किए हैं। जांच में तथ्य पाए जाने पर डागेश साहू को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *