दुर्ग। एक ही परिवार के 4 शव मिलने वाले मामले में पुलिस ने मृतक आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। 21 मई की रात को माता-पिता ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
गोविंद साहू निवासी आर्य नगर दुर्ग 21 मई की रात को अपनी पत्नी चंचल कुंवर,बेटी तृष्णा 13 वर्ष एवं यशांक 11 वर्ष के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। दूसरे दिन सुबह जब कोई कमरे से बाहर नहीं निकला तथा दरवाजा नहीं खुला तब प्रार्थी नेमचंद साहू की माता धनवंतीन साहू ने रूम का दरवाजा खोली तो देखा कि गोविंद कुंवर स्टडी रूम में पंखे पर एवं उनकी पत्नी चंचल कुंवर बेडरूम में लगे पंखे में नायलॉन की रस्सी से फांसी पर लटकी हुई थी। दोनों बच्चे तृष्णा 13 वर्ष एवं यशांक 11 वर्ष बेड पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। जिनकी मौत हो चुकी थी। पति-पत्नी ने पहले अपने दोनों बच्चों की गला घोट कर हत्या कर दी, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक गोविंद (कुंवर) साहू एवं उनकी पत्नी चंचल कुंवर के खिलाफ अपने दोनों बच्चों की हत्या करने एवं स्वयं आत्महत्या करने को लेकर अपराध दर्ज किया है।