हाईवा की टक्कर से जुपिटर सवार दो युवतियां घायल

दुर्ग। तेज एवं लापरवाही पूर्वक हाईवा चलाते हुए आरोपी चालक ने प्रार्थिया की जुपिटर को टक्कर मार दिया इससे गाड़ी में बैठी प्रार्थिया की सहेली एवं प्रार्थिया को चोटे आई। सहेली कीर्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रार्थिया की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया भारती निर्मलकर स्वास्थ्य विभाग ग्राम सिंगार घाट में नर्स के पद पर कार्यरत है। 5 अप्रैल की सुबह वह दुर्ग से अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस जूपिटर सीजी 08 बीसी 0501 में अपनी साथी कीर्ति साहू के साथ अभनपुर जाने के लिए निकली हुई थी। उतई से पाटन रोड में चंद्राकर अर्थ मूवर्स प्रॉपर्टी डीलर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही हाईवा सीजी 07 सी ए 9358 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर जुपिटर को साइड से टक्कर मार दी। इससे प्रार्थिया और उसकी साथी गिर गए। हाईवा के पीछे चक्के के पास गिरने से कीर्ति अधिक चोटे आई और उसे उपचार के लिए आरडीसी अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती किया गया। उपचार करने के बाद प्रार्थिया शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *