हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला गया जेल

दुर्ग। सार्वजनिक जगह पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आदतन बदमाश को अंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 22 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी जागेश्वर साहू उर्फ़ जग्गू निवासी अंडा को पकड़ा। उसके पास से धारदार हथियार जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *