मेटाडोर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, अपराध दर्ज

दुर्ग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेवरा से अपने घर समोदा जा रहे युवक को मेटाडोर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। प्रार्थी की शिकायत के बाद जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी मेटाडोर चालक के खिलाफ धारा 184, 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम समोदा चौकी जेवरा सिरसा निवासी चेतन लाल साहू 36 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल सी जी 07 ए एक्स 9092 को चलाते हुए जेवरा से अपने घर समोदा जा रहा था। उसी समय दुर्ग धमधा रोड पर ट्रैक्टर शोरूम जेवरा के सामने विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर सीजी 04 एम जेड 8748 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे चेतन लाल साहू के सिर में गंभीर चोटे आई और उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *