दुर्ग। मायके में पिछले 10 माह से रह रही बेटी का मामला सुलझाने उसके ससुराल वालों के पास जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थिया एवं उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट किए जिससे दोनों को चोटे आई। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कुलदीप कौर शांति नगर भगत सिंह चौक के पास सुपेला में रहती है। उसकी बेटी जसप्रीत कौर का विवाह 6 वर्ष पहले गुरजीत सिंह निवासी चिखली के साथ हुआ है। विवाह के बाद लगातार कई बार उसकी बेटी अपने पति के द्वारा परेशान करने से मायके में आकर रहती है। पिछले 10 माह से उसकी बेटी जसप्रीत कौर मायके में ही आकर रह रही है। पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए उसके दामाद गुरजीत सिंह एवं उसके पिताजी जसवीर सिंह ने इन लोगों को धमधा नाका के पास अपने दोस्त के घर बुलाए थे। 19 जून की सुबह प्रार्थिया अपने बेटे सुखदीप सिंह के साथ दुर्ग आ रही थी, इसी दौरान उसका दामाद गुरजीत सिंह एवं उसके पिता जसवीर सिंह इन लोगों का पीछा करते हुए आए और धमधा नाका पेट्रोल पंप के पास इन्हें रोक कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए।