दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चंडी शीतला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, जिला महामंत्री अनीकेत यादव, भाजपा चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, मंडल महामंत्री नवीन साहू, अमित पटेल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री गजेंद्र यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की ऊर्जा, समर्पण और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मुलाकात के दौरान युवा मोर्चा चंडी शीतला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर मानवेंद्र मौर, पुनीत बाघमार, प्रेम साहू, पंकज सिंह ठाकुर, हेमनाथ (बिट्टू) साहू, अभिलाष गुप्ता, अवधेश दुबे, मधुर सोनी, अभिषेक पांडेय, रौनक तिवारी, पूर्वज यादव, उत्तम साहू, हरीश निर्मलकर, राहुल पटेल, मयंक बाघमार, श्याम देवदास, प्रांजल जटवानी, कृष्णा स्वर्णकार, मन्ना शर्मा, गिरधर सोनी, प्रिंस राजपूत, विकास चंद्राकर, वी. सौम्यलक्ष्मी, मुस्कान, शिवम नामदेव, शिवम शर्मा, रजत साहू, मोनू यादव, कान्हा शर्मा, गगन बांदा, गौरव, नीलकंठ, सत्यम दुबे, उत्तम, जिज्ञासु, छोटू निराले, कुणाल जैन, इंद्रजीत कौशल, गोविंदा गुप्ता एवं हर्ष राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अनिल साहू ने मंत्री गजेंद्र यादव का मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंडी शीतला मंडल का युवा मोर्चा संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा समाजसेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहेगा। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
