चालक की लापरवाही से ई रिक्शा पलटा, बुजुर्ग सवार को आई चोट

दुर्ग। ज्ञानदीप स्कूल के सामने बघेरा में ई रिक्शा चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा को पलटा दिया। इससे ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग को चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच पर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कामठी नागपुर महाराष्ट्र निवासी है और वह अपनी पत्नी केशर बाई के साथ बड़े साले के दश ग्राथ कार्यक्रम में शामिल होने दुर्गा आया हुआ था। उसकी बेटी रानी सोनवानी, दामाद राजेंद्र सोनवानी गवर्नमेंट स्कूल के पीछे नयापारा बघेरा दुर्ग में किराए में रहते हैं। 4 जून को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रार्थी एवं उसकी पत्नी केशर बाई अपने बेटी दामाद से मिलने गंजपारा से ई रिक्शा सीजी 07 सी एस 2703 में बैठकर बघेरा जा रहे थे। इसी दौरान ज्ञानदीप स्कूल के सामने ई रिक्शा के चालक ने ई रिक्शा को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पलटा दिया। इससे प्रार्थी के होठ, पैर, हाथ एवं उनकी पत्नी के हाथ, पैर, चेहरे में चोटे आई। दुर्घटना के बाद ई रिक्शा का चालक ई रिक्शा को लेकर भाग निकला। प्रार्थी का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में कराया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *