कुएं में डूबे अज्ञात व्यक्ति के शव को टीम ने निकाला बाहर

दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। 30 फीट गहरे पानी के कुएं से शव को एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति डूबा हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम त्वरित घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ के जवानों ने गहन प्रयास करते हुए 30 फीट गहरे पानी के कुएं से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। इस कार्रवाई में रेस्क्यू प्रभारी ईश्वर खरे, जवान चंद्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, थानेश्वर, राजेश यादव, रमेश, दिलीप, दिनेश, विनय और हेमराज मरावी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *