दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी पुलिस लाइन स्थित निगम परिसर मे बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला है उसके शरीर पर कम कपड़े थे। अज्ञात अधेड़ के पास से मिले कुछ कागजात के आधार पर पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति का नाम बल्ला निषाद 62 वर्ष था और वह इधर-उधर घूम कर अपना जीवन व्यतीत कर रहा था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है और उसके परिजन की तलाश में लगी है।